कुंड में इस हाल में मिला मां-बेटे का शव, स्थिति देखकर पुलिस भी रह गई दंग…
राजस्थान। बाड़मेर जिले के गिड़ा थाना इलाके में दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला और उसके साढ़े तीन साल के बेटे के शव उनके ही घर में कुंड में तैरते मिले हैं।
बताया जा रहा है कि महिला पैरों पर चोटों के निशान हैं, वहीं मृतका के भाई ने अपने बहनोई पर दहेज की खातिर बहन और भांजे की हत्या करने का आरोप लगाया है।
घर के टंकी में मिला शव
पुलिस और स्थानीय लोगों के मुताबिक, झाक निवासी मोहिनी और उसके पति कृष्ण कुमार के बीच में कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। रविवार को पति घर पर नहीं था। देर रात जब कृष्ण कुमार घर पर पहुंचा तो उसे पत्नी और बेटा तरुण नहीं मिले। इस पर उसने उनको इधर-उधर तलाशा, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बाद में उसने टॉर्च की रोशनी से जब घर में बने टांके पर पैरों के निशान देखे तो उसमें पत्नी मोहिनी और बेटे तरुण के शव तैर रहा था। इसकी सूचना पुलिस और मोहिनी के पीहर पक्ष को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने पीहर पक्ष के आने के बाद सोमवार को मोहनी और तरुण के शव को बाहर निकाला गया।
5 साल पहले हुई थी शादी
इस संबंध में पीड़िता के भाई गिड़ा के परेऊ गांव निवासी लक्ष्मण कमार पुलिस को रिपोर्ट दी है। उसने बताया कि उसकी बहन मोहिनी की शादी 16 जुलाई 2018 को झाक निवासी कृष्ण कुमार के साथ हुई थी। शादी के समय मोहिनी को 70 ग्राम सोना और 30 ग्राम चांदी के गिफ्ट दिए थे। इसके बाद से मोहिनी के पति कृष्ण कुमार ने करीब 13 लाख 21 हजार रुपये रोकड़ उधार लिए थे। उसने बताया कि पति और ससुराल वाले मोहिनी को दहेज के लिए परेशान करते थे। फिलहाल पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, वहीं मौत के कारणों का पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
