अमझर। ग्राम पंचायत अमझर के आश्रित ग्राम मकड़ी में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पहली बार श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ पहुंची उनके साथ अरुण मालाकार जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण रायगढ़,श्रीमती सीता पटेल जिला पंचायत सदस्य,चंद्र कुमार नेताम जनपद सभापति तासकर पटेल सरपंच प्रतिनिधि,श्याम पटेल सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष,चिंता पटेल जिला पंचायत प्रतिनिधि रमेश पटेल उपसरपंच फर्सवानी,प्रकाश तिवारी जिला युवा कांग्रेस महासचिव भी मौजूद रहे जहां समस्त अतिथियों का गांव के माता बहनों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तत्पश्चात कार्यक्रम को सर्वप्रथम जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण माला का ने संबोधित किया और सभी को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए समस्याएं पूछी और विधायक के लिए आशीर्वाद मांगा आगे विधायक उतरी जांगड़े ने संबोधित किया और कहा कि आप लोगों के बीच में पहली बार आई हूं आप लोगों की समस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता है आप सब को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई जैसा कि आप लोग चबूतरा निर्माण एवं सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं चबूतरा निर्माण के लिए 2लाख व सड़क निर्माण के लिए बजट में शामिल करने प्रयास रत रहूंगी आप सब का आशीर्वाद आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी वह मुझ पर बना रहे यही कामना करती हूं आप सब ने आत्मीय स्वागत किया सभी का आभार अंत में युवा कांग्रेस जिला महासचिव प्रकाश तिवारी ने विधायक श्रीमती उतरी जांगड़े का ग्राम मकरी आगमन पर हार्दिक अभिनंदन कर आभार प्रकट किया इस अवसर पर ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
