उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक बेहद ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पति के साथ ससुराल जा रही महिला के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

सूचना के बाद पुलिस ने महिला को थाने ले गई। जहां उनसके पूछताछ की गई। पीड़िता के साथ हुई बर्बरता को सुनकर पुलिस की भी होश उड़ गए।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरेह गांव के पास शनिवार देर रात की है। जहां तीन दरिंदों ने शराब के नशे में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। हैरानी की बात ये है कि एक आरोपी ने उसके प्राईवेट पार्ट में शराब की बोतल डाल दिया।
पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ ससुराल जा रही थी। तभी गुरेह गांव के पास तीन दोस्त मिले और उन्हें रोका। महिला का पति नशे में था जिसका फायदा उठाकर तीनों ने पति को दुकान से सिगरेट लेने भेजा। जिसके बाद दो ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं तीसरा दोस्त उसके प्राईवेट पार्ट में शराब की बोतल डा दिया।
कोतवाली प्रभारी अखिलेश सिंह के मुताबिक, महिला को उसकी मां ने गांव के दो युवक के साथ बाइक से ससुराल भेजा, जिन्होंने उसके साथ दरिंदगी की। पुलिस ने हकीकत जानने के लिए देर रात सीन रीक्रिएट किया। पुलिस के मुताबिक महिला और उसकी मां के बयानों में अंतर है।
- सारंगढ़:हेपेटाइटिस से बचाव का मंत्र: समय पर जांच और टीकाकरण… - July 31, 2026
- 31 जुलाई तक करें आवेदन, कृषक रत्न बनने का सुनहरा मौका… - July 31, 2026
- सारंगढ़:14 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, खुशी से खिले चेहरे… - July 31, 2026




