बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दुष्कर्म का मामला समाने आया है। 14 साल की छात्रा को भगाकर ले जाने और उसके साथ रेप करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक ने 9वीं कक्षा की छात्रा के मोबाइल पर कॉल कर पहले उससे दोस्ती की।

फिर उसे प्यार में फंसा लिया। नए साल पर उसे घुमाने के बहाने युवक बहलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की के गायब होने के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक के साथ लड़की को बरामद कर लिया है। यह पूरा मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है।
मोबाइल रिकार्ड से लगा सुराग
पुलिस ने बताया कि, बीते एक जनवरी को नवमीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा के गायब होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने नाबालिग लड़की के गायब होने पर अपहरण की आशंका से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान परिजन ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने परिचित और रिश्तेदारों के यहां लड़की की तलाश की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस गांव के युवकों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई। साथ ही मोबाइल के जरिए भी लड़की की तलाश करने की कोशिश की।
युवक के घर से बरामद हुई लड़की
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम 19 वर्षीय जागेश्वर प्रसाद सूर्यवंशी है। वह ग्राम जांजी का निवासी है। वहीं जागेश्वर प्रसाद और लड़की के बीच लगातार बातचीत चल रही थी। इसी आधार पर पुलिस ने ग्राम जांजी में दबिश दी। जहां जागेश्वर को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि लड़की को वह अपने घर में रखा है। पुलिस ने उसके घर से लड़की को भी बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने लड़की से पूछताछ कर उसका बयान दर्ज किया।
घुमाने के बहाने ले गया अपने घर, वहां किया दुष्कर्म
पीड़ित लड़की ने बताया कि, मोबाइल के जरिए से जागेश्वर से उसकी जान-पहचान हुई थी। फिर दोनों लगातर बातचीत करते थे। उसने नए साल में उसे घुमाने का बहाना बनाया और अपने घर ले गया। इस दौरान युवक ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर आरोपी जागेश्वर के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराएं जोड़कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
