सारंगढ़ । श्री राम आदर्श महिला महाविद्यालय सारंगढ़ के तत्वाधान में ग्राम खरवानी बड़े में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आयोजित की गई । समापन के अवसर पर श्रीमती जांगड़े विधायक बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई । जहां सर्वप्रथम विद्यालय परिवार व राष्ट्रीय योजना इकाई के छात्राओं ने विधायक उत्तरी जांगड़े का पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किए तत्पश्चात श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ विशिष्ट अतिथि श्रीमती निरपति सहिस सरपंच ,मदन मोहन पटेल ने स्वामी विवेकानंद व भारत माता के तैल चित्र में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए । अतिथियों का विद्यालय परिवार ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया कार्यक्रम को विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने संबोधित किया और शिविर में पहुंचे छात्राओं को कहा कि आप सब घर से दूर रहकर 7 दिनों तक शिविर में जो भी सीखते हैं , उसको जीवन में आत्मसात करें , अवश्य आप लोग आगे बढ़ेंगे साथ ही आप लोग को आगे बढ़ने के लिए शिविर बहुत बढ़िया माध्यम है । प्रदेश सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से सभी वर्ग को लाभ पहुंचा रही है । नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के माध्यम से गांव-गांव में महिला समूह स्वावलंबी बनकर आगे बढ़ रही है। आप सब यहां शिविर में पहुंचे और इसका लाभ उठाएं सभी को
मेरी ओर से हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं । आप लोगों ने आत्मीय स्वागत किया उसक लिए हृदय से आभार प्रकट करती हूं । विदित हो महाविद्यालय परिवार ने अतिथियों का साल श्रीफल व मोमेंटो देकर सम्मानित किए । इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक भागीरथ यादव,कमल कांत यादव, धनेश्वरी पटेल, सुश्री प्रियंका सिंह, संजय चंद्रा अमित खुटे,प्रभा सिंह,पूजा सिंह,कमलेश सदावर्ती चूड़ामणि विधायक मीडिया प्रभारी गोल्डी लहरे गांव क गणमान्य एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
