सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 जनवरी 2023/ ग्राम सिंघनपुर सारंगढ़ निवासी श्री फूलचंद वर्मा पहले कच्चे मकान में रहते थे। जो जीर्ण-शीर्ण स्थिति में था और पक्के मकान का निर्माण करने लायक उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी। इसी बीच जनपद पंचायत के पदाधिकारियों से उन्हें पीएम आवास योजना के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी अनुसार उन्होंने आवास के लिए आवेदन किया था। तत्पश्चात इस योजना के माध्यम से मिले आर्थिक सहयोग एवं स्वयं की जमा पूंजी मिलाकर उन्होंने अपने लिए पक्का मकान का निर्माण कराया। फूलचंद के बरसों के सपने को साकार किया पीएम आवास योजना ने।
67 वर्षीय फूलचंद ने बताया कि उनका कच्चा मकान बहुत पहले का बना हुआ था। मकान इतना पुराना हो चुका था कि अब वह कुछ मरम्मत कर ठीक होने की स्थिति में नहीं था, साथ ही मिट्टी के इस मकान में बहुत सी समस्याएं भी थी। दीवार में टूट-फूट के अलावा चूहों ने बड़े-बड़े बिल बना दिए थे, जिस कारण से आए दिन जहरीले कीड़ों और सांप की समस्या भी होने लगी थी। आवास के लिए अब पक्का मकान बनाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प शेष नहीं था। फूलचंद को एक पक्के मकान की महती जरूरत थी, उनकी इस आवश्यकता की पूर्ति पीएम आवास योजना के माध्यम से पूरी हुई। साथ ही उन्होंने बताया कि मकान निर्माण के दौरान मजदूरी की राशि भी उन्हें समय पर प्राप्त हुई। उन्होंने सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
