सारंगढ़। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ. एफ.आर निराला के अगुवाई में डॉ. आर. एल. सिदार खंड. चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ एवं
जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री नंदलाल इजादार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अन्य अधिकारियों,
कर्मचारियों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आए हुए आमजन को तंबाकू एवं गुटका का सेवन कर अस्पताल परिसर में यत्र – तत्र गंदगी फैलाते पाए गए । ऐसे 5 लोगों के ऊपर चलानी कार्यवाही करते हुए दंडित की गई । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में अस्पताल परिसर को साफ – सुथरा रखने हेतु एवं लोगों को तंबाकू एवं तंबाकू उत्पाद से होने वाली हानि से बचने हेतु समय-समय पर समझाइश दी जाती है , परंतु लोगों के व्यवहार परिवर्तन नहीं होने के कारण उन पर चलानी कारवाही की जाती है ताकि लोगों को तंबाकू एवं तंबाकू उत्पाद के हानियों से बचाई जा सके एवं सार्वजनिक स्थलों में साफ – सुथरा वातावरण निर्मित हो सके।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
