सारंगढ़। सारंगढ़ में प्रतिवर्ष आयोजित होते आ रही श्री विष्णु महायज्ञ और गणतंत्र मेला की अनुमति की मांग को लेकर आज जवाहर भवन प्रांगण में मेला समिति के सदस्यो ओर शहरवासियो की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे निर्णय लिया गया कि 14 जनवरी से भारत माता चौक में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया जाये। वही मेला की अनुमति नही देने पर सारंगढ़ बंद और चक्काजाम जैसे आंदोलन के रास्ते अख्तियार करने पर सहमति बनी।

इस संबंध में सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ में जवाहर भवन प्रांगण में 62 वर्षो से आयोजित होने आ रहा श्री विष्णु महायज्ञ तथा गणतंत्र मेला को आज 20 दिन पहले लगाया गया आवेदन पर अनुमति नही दिया गया है जबकि अन्य मीना बाजार आदि को महज सप्ताह भर मे अनुमति प्रदान कर दिया गया है। ऐसे में ऐतिहासिक प्रसिद्ध
गणतंत्र मेला और श्री विष्णु महायज्ञ मेला को लेकर अनुमति नही दिये जाने से शहरवासियो मे आक्रोश व्याप्त है। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व कलेक्टर और एसडीएम ने मुलाकात कर सारंगढ़ में आयोजित होने वाले गणतंत्र मेला ओर श्री विष्णु महायज्ञ को अनुमति प्रदान करने के लिये पुनः आवेदन दिया गया किन्तु इस पर भी कोई निर्णय नही लिया गया है। इस कारण से आज दोपहर 12 बजे जवाहर भवन प्रांगण में शहरवासियो की बैठक आयोजित किया गया जिसमें सभी ने एक राय होकर जनआंदोलन करने का फैसला लिया जिसके प्रारंभिक चरण में भारत माता चौक में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का 14 जनवरी से प्रारंभ किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि धरना प्रदर्शन के बाद सारंगढ़ शहर बंद और चक्काजाम करने जैसे जनआंदोलन सारंगढ़ में किया जायेगा। मेला समिति के सदस्यो ने बताया कि मेला कराये जाने को लेकर सारंगढ़ शहरवासियो के बीच सहमति हेतु हस्ताक्षर अभियान भी प्रारंभ किया जायेगा। बहरहाली आने वाले दिनो मे जिला प्रशासन ओर शहरवासियो के बीच श्री विष्णु महायज्ञ और गणतंत्र मेला को लेकर टकराव होने की जो आशंका जाहिर किया गया था वह सच साबित हो रहा है। तथा जल्द ही इस समस्या का समाधान नही निकाला गया तो यह प्रशासन के लिये परेशानी का सबब होगा।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
