रायगढ़। रायगढ़ के पुसौर विकासखंड के अंतर्गत शासकीय -उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुटकापुरी के छात्र अपनी मांग को लेकर आज विद्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए है। बताया जा रहा है की लगभग 200 से अधिक विधार्थी धरने पर बैठे है। हाल ही में केमेस्ट्री की टीचर का ट्रांसफर कर दिया गया है। अब विद्यार्थी केमेस्ट्री, हिंदी, कॉमर्स इंग्लिश की टीचर की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए है। मिली जानकारी के अनुसार शासिकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुटकापूरी लगभग कुल 500 छात्र छात्राओं है। शिक्षक नही होने कारण
विधार्थियो की पढाई प्रभावित हो रही है। इससे पहले भी ज्ञापन में माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया गया था लेकिन अभी
तक जिला शिक्षा अधिकारी के
द्वारा शिक्षक की व्यवस्था नही करवाई गई है। जिससे अक्रोषित बच्चे धरना प्रदर्शन कर रहे है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
