सारंगढ़ । सरस्वती शिशु मंदिर के पास में सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोसीर के नवीन भवन सह गोदाम निर्माण के लिए विधायक श्रीमती उतरीजांगड़े ने भूमि पूजन कर क्षेत्र वासियों को सौगात दी है ।लंबे समय से जर्जर भवन में संचालित सेवा सहकारी समिति के लिए अब नए भवन की स्वीकृति हो गई है, जो 25 लाख की लागत से निर्मित होगी ।
जर्जर भवन में धान बीज खाद के रखरखाव में परेशानियों का सामना करना पड़ता था जिससे किसानों को सुरक्षित खाद बीज धान उपलब्ध नहीं हो पाते थे । चूंकि अब नए भवन के बनने से क्षेत्र के किसान भाइयों को आसानी से धान खाद बीज सही उपलब्ध होंगे । जिससे क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है। भूमिपूजन समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती उतरी जांगड़े विधायक सारंगढ़, श्रीमती सुनीता चंद्रा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, गनपत जांगड़े विधायक प्रतिनिधि जनपद सदस्य,लाभों राम लहरें सरपंच, विष्णु नारायण चंद्रा सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष तारनिश चंद्रा उपसरपंच, लक्ष्मीनारायण लहरें वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार, लाल बहादुर चंद्रा, श्याम पटेल विधायक प्रतिनिधि,भगत बंजारे वरिष्ठ कांग्रेसी ,बसंत सुमन,राजेश प्रबंधक सेवा सहकारी समिति की गरिमामय उपस्थिति में भूमि पूजन संपन्न हुआ। विधायक उतरी जांगड़े व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने कुदाली चला कर कार्य का
श्रीगणेश किया ।विदित हो विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने कहा कि – सेवा सहकारी समिति कोसीर के नवीन भवन बनने से क्षेत्र के किसान भाइयों को धान खाद बीज व्यवस्थित ,सुरक्षित ढंग से उपलब्ध होगी जो खुशी की बात है । प्रदेश सरकार किसान हितेषी सरकार है और किसानों के हित में लगातार काम कर रही है (आगे भी किसानों के विकास के कार्य लगातार होते रहेंगे आप सब का आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी और मुझ पर सदा बना रहे, यही कामना करती हूं।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
