सारंगढ़ । ग्राम रोहिनापाली में श्रीमती उतरी जांगडे विधायक सारंगढ़ ने सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर ग्रामवासियों को सौगात दी। लंबे समय से गांव में सामुदायिक भवन की मांग हो रही थी, जिसका निर्माण 15 वे वित्त से 4 लाख के लागत से किया गया है। जिसका विधिवत लोकार्पण बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती उतरी जांगड़े विधायक अरुण मालाकार जि. कांग्रेस अध्यक्ष, सीता चिंता पटेल जिपंस चिंता पटेल जिपं सदस्य प्रतिनिधि, विजय विक्की पटेल सरपंच राजकमल अग्रवाल युवा कां जिला उपाध्यक्ष ,महेंद्र गुप्ता राजीव व मितान क्लब जिला समन्वयक ,घनश्याम पटेल सरपंच प्रतिनिधि ,अंकित पटेल, भोला पटेल ,दिलेश्र की गरिमामय उपस्थिति में अतिथियों ने फीता काटकर सामुदायिक भवन का ह लोकार्पण किया इस पी अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ने संबोधित
कर सभी को बधाई दी और कहा कि आपके गांव में लगातार विकास हो रहे हैं, आगे भी विकास होंगे । आज
यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अगुवाई में निरंतर प्रगति की ओर है । कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है । आप सब का आशीर्वाद विधायक व कांग्रेस पार्टी के ऊपर बना रहे यही कामना करता हूं । कार्यक्रम को विधायक श्रीमती उतरी जांगड़े ने कहा कि आप सबके बीच मुझे हमेशा विभिन्न कार्यक्रमों में आने का सौभाग्य प्राप्त होता है आप सब का प्यार व आशीर्वाद सदैव मुझे मिलता है आगे भी मिलता रहे । आप सबको पता है कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब से सभी वर्ग के विकास हो रहे हैं । सर्वप्रथम किसानों की कर्जा माफी,25 सौ रुपए में धान खरीदी बिजली बिल हाफ कर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने किसानों का भला किया है । हम सब ने मिलकर सारंगढ़ जिला का निर्माण किया है। लाभ सभी को मिल रहा है आप सब का आशीर्वाद मुझ पर सदैव बना रहे।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
