कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने एक युवक पर नाबालिग छात्रा का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के 1 गांव निवासी महिला ने टांडा उज्जैन चौकी पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री कक्षा 9 की छात्रा है। कहा कि गांव का ही निवासी कुक्कु सैनी पुत्र राजाराम उसकी पुत्री को आये दिन परेशान करता था। जिसकी शिकायत उसके द्वारा पुलिस में करने पर कुक्कु सैनी व उसके परिजनों ने भविष्य में कोई भी हरकत न करने पर राजीनाम हो लिया था। कहा कि बीती 5 जनवरी की सुबह करीब 3 बजे कुक्कु सैनी उसकी पुत्री को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर घर के बराबर में बुलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर धमकी देकर चला गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
