चीन, जापान, अमेरिका, कोरिया समेत कई देशों में कोरोना (Corona) ने हाहाकार मचा रखा है. इसे देखते हुए भारत में भी खास एहतियात बरते जा रहे हैं.
केंद्र सरकार ने भी राज्यों को सतर्क रहने को कहा है. चीन सहित कई देशों के यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट भी अनिवार्य की गई है. इसी बीच देश में कोरोना को लेकर कई तरह की अफवाहें भी फैलाईं जा रही हैं.

अब सोशल मीडिया पर एक खबर वारयल की जा रही है जिसमें कहा जा रहा है कि कोरोना के कारण देश में लॉकडाउन लगेगा और अगले 20 दिनों तक स्कूल/कॉलेज बंद रहेंगे. इस वायरल खबर को पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट ने फर्जी बताया है.
लॉकडाउन की फर्जी खबर वायरल
ट्विटर पर इसके बारे में प्रतिक्रिया देते हुए पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई खबरों को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि कोविड-19 के कारण देश में लॉकडाउन लगेगा और स्कूल/कॉलेज बंद रहेंगे. पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट ने कहा कि ये सभी दावे फर्जी हैं. कोविड से जुड़ी ऐसी किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले फैक्ट चेक अवश्य करें.
सोशल मीडिया पर कई खबरों को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि #Covid19 के कारण देश में लॉकडाउन लगेगा और स्कूल/कॉलेज बंद रहेंगे। #PIBFactCheck
✅ ये सभी दावे फ़र्ज़ी हैं।
✅ कोविड से जुड़ी ऐसी किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले #FactCheck अवश्य करें। pic.twitter.com/jLcIeI9pBn
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) January 4, 2023
कोरोना को लेकर सरकार सतर्क
कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से भारत के किसी हवाई अड्डे पर पहुंच रहे यात्रियों के लिए कोविड की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है. इसमें कहा गया था कि भले ही उन्होंने मूल रूप से किसी भी देश से यात्रा शुरू की हो.
देश में कोविड की स्थिति
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबह आठ बजे तक अपडेट आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4.46 करोड़ (4,46,78,956) दर्ज की गयी है. संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 5,30,707 है.
- भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों को धर्म विशेष से जोड़कर देखना दुर्भाग्यपूर्ण – ज्योति पटेल - June 22, 2026
- साउथ अफ्रीका से हारते ही फंसा पेच! अब कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया? समझें पूरा समीकरण… - June 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध पकड़ाया, किरायेदार बनकर रह रहा था, पुलिस को फोन में मिले कई अहम सबूत… - June 22, 2026


