रायपुर। राजधानी रायपुर के थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत श्रीराम नगर स्थित मकान में चोरी करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के सोने, चांदी के जेवरात और एक नग मोबाइल कुल 80 हजार का सामान जब्त किया गया है।

पुलिस ने रूपेंद्र सेंद्रे उर्फ रोहन और पवन देवांगन को गिरफ्तार किया है। आरोपित रूपेंद्र पूर्व में भी थाना मंदिर हसौद से नकबजनी के प्रकरण में जेल जा चुका है।
यह है पूरा मामला :
प्रार्थी अमृत लाल वर्मा ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह श्रीराम नगर मंदिर हसौद में रहता है। 23 जून 2022 को प्रार्थी के बच्चे घर में खाना खाकर बाहर गेट में ताला लगाकर रूम का दरवाजा खुला कर सो गए थे। सुबह प्रार्थी के बच्चे ने प्रार्थी को फोन कर बताया कि घर में चोरी हो गई है। जिस पर वह घर जाकर देखा तो कमरे में रखी आलमारी खुली थी। आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी रकम और एक नग मोबाइल फोन नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
इसी दौरान टीम के सदस्यों को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि रूपेंद्र सेंद्रे उर्फ रोहन जो पूर्व में भी नकबजनी के प्रकरण में जेल रह चुका है, घटना की रात एक अन्य व्यक्ति के साथ प्रार्थी के घर के आस-पास लगातार चक्कर काटते देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा रूपेंद्र की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया।
उससे चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार से घटना में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताते हुए लगातार टीम को गुमराह किया जा रहा था। टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर अंततः उसने अपने साथी पवन देवांगन के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर घटना में संलिप्त आरोपित पवन देवांगन को भी पकड़ा गया।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
