कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा से एक रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है. ANM घूस लेते कैमरे में कैद हो गई है. बताया जा रहा है कि ANM महिला से नसबंदी के लिए घूस ली है, जो साफ-साफ नोट गिनकर बैग में रखते दिख रही हैं.
वैसे शासकीय अस्पताओं में निःशुल्क नसबंदी ऑपरेशन किया जाता है, लेकिन नियमों को ताक में रखकर लोहारा अस्पताल में नसबंदी का खेल चल रहा है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अनजान बन रहे हैं.
ये वीडियो बिडोरा उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एएनएम का बताया जा रहा है, जो 3800 रुपए घूस लेते हुए कैमरे में कैद हो गई. महिला नसबंदी के लिए एएनएम ने उसके भाई से घूस ली, जबकि परिवार नियोजन के तहत नसबंदी निशुल्क होती है.
मिली जानकारी के अनुसार भैंसबोड निवासी भोला पटेल ने अपनी बहन की नसबंदी कराने के लिए बिडोरा स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम कौशिल्या से बात की थी. एक दुकान के सामने एएनएम ने नसबंदी के 3800 रुपये वसूले. किसी ने लेन-देन का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते।
मामले में लोहारा बीएमओ डॉ संजय खरसन का कहना है कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है. इस मामले में दोनों पक्ष को तलब किया गया है. मामले की जांच की जाएगी. सही पाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
- कोसीर में नकली नोटों का खेल बेनकाब, 2 आरोपी गिरफ्तार… - October 29, 2026
- छात्रा से अश्लील व्यवहार का आरोप, पुरगांव स्कूल के दो व्याख्याता निलंबित… - October 29, 2026
