रायगढ़। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी रायगढ़ संजय महादेवा एवं सीएसपी रायगढ़ अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर कल नववर्ष की पूर्व संध्या पर शांति व्यवस्था के लिए शहर के चौक-चौराहां पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ नियमित पुलिस पेट्रोलिंग के अतिरिक्त पुलिस की पेट्रालिंग लगाई गई थी । पुलिस अधिकारीगण द्वारा सादीवर्दी में अपने स्टाफ व मुखबिर लगाकर न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बहाने उत्पात करने वाले तत्वों पर नजर रखी जा रही थी । वहीं न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर होटल, लॉज, ढाबों में अवैध रूप से शराब परोसे जाने की शिकायत को लेकर सीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में कल शहर में होटल, ढाबा, लाज, रेस्टारेंट चेक कर संचालकों को संस्थान में अवैध शराब ग्राहकों विक्रय पर विधिवत कार्रवाई किये जाने की हिदायत दी गई थी। इसी क्रम में रात्रि को करीब 3 बजे मुखबिर सूचना पर सीएसपी रायगढ़ के नेतृत्व में कोतरारोड पुलिस की टीम द्वारा शहर से
करीब 9 किलामीटर दूर हाईवे पर स्थित ग्राम चिराईपानी के ग्रैंड व्यू रेस्टोरेंट में शराब रेड कार्यवाही किया गया, मुखबिर की सूचना थी कि संचालक द्वारा रेस्टोरेंट में अवैध रूप से ग्राहकों को शराब पिलाया जा रहा है, सूचना पर एकाएक मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्टारेंट के संचालक दुर्गेश साहू उर्फ रिंकू साहू को मौक पर तलब कर ररेस््टारेंट में शराब पिलाये जाने के संबंध में हिकम्मत अमली से पूछताछ किए जाने पर संचालक अपने रस्टारेंट में अंग्रेजी बियर विक्रय करना स्वीकार किया और काउंटर से दो प्लास्टिक झाले में रखे बडवाइजर बियर की 20 भरी बीयर बोतल की विधिवत जब्ती की गई । रेस्टोरेंट संचालक के कृत्य पर आरोपी दुर्गेश साहू उर्फ रिंकू साहू पिता दिल हरण साहू उम्र 34 वर्ष निवासी किरोडीमल थाना कोतरारोड द्वारा पर थाना कोतरारोड में आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(क) के तहत कार्यवाही कर आरापी को _ आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । वहीं सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करत पकड़े गए भूपेंद्र प्रसाद दुबे, दिलश्वर पटेल, विवेक वर्मा, दिलीप बंसल, जय नाथ मिश्रा तथा अशोक पटेल पर कोतरारोड पुलिस द्वारा 36(च)1 के तहत आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया है।

- फाइनल मुकाबले में भारत-श्रीलंका की होगी भिड़ंत, वैभव सूर्यवंशी पर होंगी नजरें; कब और कैसे देखें लाइव? - June 20, 2026
- छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हो सकती है बारिश, 72 घंटे में मानसून की एंट्री संभव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट… - June 20, 2026
- छत्तीसगढ़ में पत्नी को अपना और बच्चों का पेशाब पिलाने वाला, बाल काटकर मुंह पर कालिख पोत बुरी तरह पीटने वाला दरिंदा पति गिरफ्तार… - June 20, 2026

