सारंगढ़ दुःखद घटना: महिला सरपंच हुई सपरिवार दुर्घटना के शिकार, पति, सास, ससुर समेत महिला सरपंच मृत्यु की खबर से दहल उठा सारंगढ़….
सारंगढ़। सड़क किनारे पत्थर खदान में कार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगो की मौत। सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम टीमरलगा की है घटना। बताया जा रहा है रात्रि में टिमरलगा सरपंच श्रीमती मीनू पटेल एवं उनके पति श्री महेन्द्र पटेल , सास, एवं ससुर सहित पूरे पटेल परिवार का दुर्घटना में मृत्यु होने की खबर मिल रही है जिसमे सिर्फ एक बच्ची के बचने की बात कही जा रही है।
कथित तौर पर सरपंच दम्पत्ति सपरिवार उड़ीसा से घर आ रहे थे तभी गांव टिमरलगा के खदान में गाड़ी अनियंत्रित होकर घुस गया जिसमें सभी सरपंच के पूरे परिवार सवार थे और इस हादसे में सभी की मौत हो गई।। महेंद्र पटेल अपने माता पिता , पत्नी व 15 वर्षीय बेटी के साथ कल उड़ीसा की ओर गया था। वापस आने के दौरान देर रात गांव के पास ही पत्थर खदान में कार अनियंत्रित हो कर गिर गयी। सरपंच की बेटी कार से बाहर निकल जाने की वजह से सलामत बच गयी। वहीं बाकी चार लोगों की पानी मे डूबने से मौत हो गई। सारंगढ़ पुलिस मौके पर पंहुच कर कार को बाहर निकाल रही है। वही शव को निकालने गोताखोर भी बुलवाए गये है। बताया जा रहा है कि सरपंच के पिता का शव बाहर पानी मे तैरता मिला जिसे निकाल लिया गया है। वही शेष तीन लोग कार में ही फंसे थे।
जिला सारंगढ-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , जिला कोतवाली के टी. आई. के साथ पुलिस अमला की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर सूक्ष्म जांच मे जुट गये हैँ।
- पेंशनरों का बिगुल: हक की लड़ाई के लिए 20 मार्च को सारंगढ़ में होगा बड़ा धरना प्रदर्शन… - March 18, 2026
- “रमजान और नवरात्रि को लेकर सालिहा थाना में शांति सम्मेलन: सरपंचों-जनप्रतिनिधियों संग सौहार्द का संदेश” - March 18, 2026
- पत्रकारों की एकजुट हुंकार: “अब चाहिए अपना पत्रकार भवन” – सारंगढ़ में श्रमजीवी संघ की बड़ी बैठक… - March 18, 2026
