साइबर अपराध (Cyber Fraud) से जुड़े मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, बढ़ते मामलों की वजह से अब बिजनेस करने वाली कंपनियां कस्टमर डेटा को लेकर पहले की तुलना में ज्यादा जागरूक और सतर्क हो गई हैं.

ग्राहकों को सेफ डिलीवरी प्रदान करने के लिए अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे कि फ्लिपकार्ट और अमेजन ने वन टाइम पासवर्ड (डिलीवरी) की प्रक्रिया शुरू कर दी है. लेकिन इसके बावजूद भी जालसाज इस सुरक्षा को तोड़ने और ग्राहकों के बैंक खातों से पैसे चुराने में कामयाब हो रहे हैं.
बता दें कि हाल ही में, कई ऐसे केस सामने आए हैं जिसमें फ्रॉड करने वालों ने नकली डिलीवरी एग्जीक्यूटिव बनकर ग्राहकों से ओटीपी कलेक्ट किए हैं. कहा जा रहा है कि धोखा देने वाले और स्कैम जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले लोग डिलीवरी पैकेज प्राप्त करने वाले ग्राहकों पर नजर रखते हैं और ओटीपी मांगने के लिए ग्राहकों के दरवाजे पर डिलीवरी एजेंट के रूप में पहुंच जाते हैं.
इसके अलावा, धोखाधड़ी करने वाले ये लोग यह कहते हुए ऑर्डर की राशि मांगते हैं कि यह कैश ऑन डिलीवरी पैकेज है. यदि ग्राहक डिलीवरी पैकेज रिसीव करने से इनकार करते हैं, तो वे ऐसा दिखावा करते हैं जैसे कि वह डिलीवरी को कैंसल कर रहे हैं. ऑर्डर कैंसल करने के लिए वह ग्राहकों को अपने जाल में फांसते हुए ओटीपी मांगते हैं. ओटीपी प्राप्त करने के बाद वह ग्राहकों के फोन को हैक कर लेते हैं और फिर लोगों के अकाउंट से पैसे चुरा लेते हैं.
OTP SCAM से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
हमेशा एक बात कही जाती है कि कभी भी अपना ओटीपी किसी के साथ शेयर ना करें. लेकिन फिर भी कई लोग ऐसी गलती कर बैठते हैं जिस वजह से उनकी मेहनत की कमाई हैकर्स या फिर फ्रॉड करने वाले अकाउंट से गायब कर देते हैं.
अगर कोई भी आपसे ओटीपी मांगे तो पहले सामने वाले व्यक्ति को वेरिफाई कर लें. क्योंकि बैंक हमेशा ही लोगों को इस बात का मैसेज देते हैं कि बैंक कभी भी लोगों से ओटीपी जैसे निजी जानकारी नहीं मांगता है.
अपना ऑर्डर लेने से बाद और पैसे देने से पहले हमेशा इस बात को सुनिश्चित करें कि आप अपने डिलीवरी पैकेज को खोलकर देख लें.
कभी भी ऐसी किसी भी लिंक या फिर वेबसाइट पर विश्वास ना करें जो आपसे आपकी निजी जानकारी मांगे.
वेरिफाइड प्लेटफॉर्म के जरिए ही भुगतान करें और डिलीवरी के समय क्यूआर कोड को स्कैन करने से बचें.
- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
