बीजापुर/जिले से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस हादसे में मौके पर ही 3 यात्रियों की मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर से बीजापुर आ रही कुशवाह ट्रेवल्स की बस नेशनल हाइवे पर बांगापाल के नजदीक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में घटनास्थल पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। वही कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस सड़क हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
