सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने कहा भूपेश सरकार वादों और सपनों को पूरा करने वाली सरकार है | सरकार ने शपथ लेते ही किसानों की कर्ज माफी की, सरकार की हर योजना का लाभ का केंद्र बिंदु में रहा गांव, गरीब , किसान , आदिवासी सहित इसका फायदा लाखों जनता को मिल रहा है | सबसे अहम बात यह है कि कोरोना संक्रमण के दौरान देश दुनिया आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रही थी , तब भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के जेब में पैसा डालने का काम किया | इसका असर यह रहा कि आर्थिक मंदी के दौर में भी आटोमोबाइल सेक्टर ने भी बढ़त बना हुआ था । गोधन न्याय योजना देश की पहली ऐसी योजना बनी तो योजना के तहत गोबर की खरीदी , गोमूत्र की खरीदी के साथ गांव की महिलाएं और युवाओं को रोजगार देने का काम कर रही है | इस योजना की बदौलत ग्रामीण परिवेश में बदलाव का बयार चला है जिससे उनकी क्रय शक्ति बढ़ी है ।

- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
