रायपुर: सिविल सेवा के क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। दरअसल छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानि CGPSC में सिविल जज के पद पर बंपर भर्ती निकली है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती कुल 48 पदों पर होनी है, जिसके लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएट तय की गई है। भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 26 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी।
रिक्त पदों का विवरण
पदनाम: सिविल जज
रिक्त पदों की संख्या: 48
शैक्षणिक योग्यता: लॉ में स्नातक
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएट होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
इतनी होगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को लेवल 1 के आधार पर 77,840 से 1,36,520 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी।
उम्र सीमा
1.1.2023 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी गई है।
ऐसे करें आवेदन
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाना होगा।
स्टेप 2- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाएं।
स्टेप 3- अब ‘ ADVERTISEMENT FOR CIVIL JUDGE-2022 (08-12-2022)’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4- अब आपको CGPSC सिविल जज भर्ती 2022 नौकरी नोटिफिकेशन की पीडीएफ एक नई विंडो में मिलेगी।
स्टेप 5- CGPSC सिविल जज भर्ती 2022 नौकरी नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और इसे अपने भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।
- सारंगढ़ जनपद की सामान्य सभा में गरमाया विकास का मुद्दा, गैरहाजिर अधिकारियों पर निंदा प्रस्ताव… - September 24, 2026
- पवन केजरीवाल की पुण्य स्मृति पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर… - September 24, 2026
- बिलाईगढ़ में कांग्रेस सेवादल की बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर… - September 24, 2026
