रायगढ़। एक फास्ट फूड व्यवसायी के नाम पर बिल्डिंग मटेरियल फर्म का रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद डेढ़ करोड़ का जीएसटी फर्जीवाड़ा किया। इस मामले में अभी तक आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर है। वहीं स्टेट जीएसटी टीम भी उसका बाल तक बांका नहीं कर सकी है। यह बहुत बड़ा मामला है। दरअसल डेढ़ करोड़ के जीएसटी नोटिस के पीछे कई कारोबारियों का हाथ है। तीन-चार युवाओं का एक ग्रुप है जो लंबे समय से इस तरह का कारनामा कर रहा है। बेहद आसानी से फर्जी फर्म खोलकर कुछ महीनों तक ट्रांजेक्शन किया जाता है। फिर इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने के बाद फर्म को बंद कर दिया जाता है।

चूंकि दूसरे के नाम पर फर्म होती है इसलिए ये पकड़े नहीं जाते। आकाश जोगी पिता राजेश कुमार जोगी निवासी कोतरा रोड सोनिया नगर का गौरीशंकर मंदिर रोड पर फास्ट फूड सेंटर है। उसने आधार कार्ड में पुरानी फोटो होने के कारण उसने अपडेट कराने के लिए परिचित विशेष अग्रवाल उर्फ चीनू निवासी कोतरा रोड को दिया था। इसके साथ फोटो और पैन कार्ड की फोटोकॉपी भी दिया था। विशेष अग्रवाल का सोनल है। इंटरप्राइजेस के नाम से कोतरा रोड में कारोबार है। स्टेट जीएसटी की ओर से आकाश ट्रेडर्स के नाम पर डेढ़ करोड़ का नोटिस दिया गया तो मामला खुल गया। आकाश का आधार और पैन यूज कर विशेष अग्रवाल ने नई फर्म खोली थी। उसके नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया। इस मामले में पुलिस की जांच अंधी गली में चल रही है। इधर आकाश ट्रेडर्स से कारोबार कर चुके व्यापारी कमल अग्रवाल को भी नोटिस दिया गया है
जीएसटी के अधिकारी भी मौन
यह फर्जीवाड़ा कई लोगों को बेनकाब कर सकता है। बताया जा रहा है कि शहर के कई लोग इस फर्म से जुड़े थे। इसलिए मामले को दबाया जा रहा है। स्टेट जीएसटी के अधिकारी भी चुप हैं। आरोपी की ओर से भी बचने के लिए डील करने की जानकारी मिली है।
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
