रायगढ़। पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक मीणा लंबित गुम नाबालिगों की खोजबिन को लेकर बेहद गंभीर है, क्राईम मीटिंग पर उनके द्वारा सभी अदम दस्तयाब गुम बालक- बालिकाओं की पतासाजी हेतु अनिवार्य रूप से थाना, चौकी प्रभारियों को ईश्तहार एवं ईनाम उद्घोषणा जारी करने का निर्देश दिया गया है, जिससे आमजन को उनके आसपास किसी गुम इंसान होने की जानकारी मिलने पर उनकी सूचना पुलिस तक दे सकें ।

निर्देशों के पालन में आज दिनांक 03/08/2021 को चौकी प्रभारी जूटमिल उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा चौकी जूटमिल (थाना कोतवाली) के अप.क्र. 1056/2021 धारा 363 भादवि में अपह़त बालक चंद्रचुर्ण साहू पिता देवचरण साहू (17 वर्ष 6 माह) साल निवासी नवापारा कबीर चौक जूटमिल रायगढ़ की खोजबीन के लिए पुलिस अधीक्षक के समक्ष ईनाम उद्घोषणा जारी करने हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹5,000 का ईनाम उद्घोषणा आज जारी किया गया है, जिसके अनुसार गुम नाबालिग के
दस्तयाबी हो सके अथवा अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हो सके ऐसी सूचना देने वाले व्यक्ति को 5,000 रूपये के ईनाम से पुरस्कृत किया जावेगा । सूचनाकर्ता चाहे तो उसका नाम गोपनीय रखा जावेगा । पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक रायगढ़ का निर्णय अंतिम होगा ।
सूचनाकर्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ (94791-93201), नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़(94791-93202), थाना प्रभारी कोतवाली(94791-93209), चौकी प्रभारी जूटमिल (94791-93229)एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम रायगढ़(94791-93229) को सूचना दे सकतें हैं ।
- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

