दुनिया में कई अनोखे स्थान है, जिसके बारे में जानने के लिए सभी काफी उत्सुक होते हैं…खासकर भारतीय..। इसीलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक अनोखे गांव के बारे में, जो अपने आप में काफी अद्भुत है।

दरअसल, इस गांव में कभी बारिश ही नहीं होती। यहां के लोगों ने आज तक कभी बारिश की शक्ल ही नहीं देखी।

खूबसूरत नजारों से भरा है ‘अल-हुतैब’
यह गांव भारत में नहीं बल्कि यमन में है। जी हां, यमन की राजधानी सना में स्थित इस गांव का नाम ‘अल-हुतैब’ (Al-Hutaib) है। यह गांव बेहद ही खूबसूरत है और यहां की खूबसूरती देखने के लिए दूर-दूराज देशों से भी लोग आया करते हैं। करीब 3200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस गांव से आसपास के अद्भुत नजारे को देखा जा सकता है।
बादलों से भी ऊंचाई पर स्थित है ‘अल-हुतैब’
इस गांव में काफी गर्मी में भी पड़ती है। सर्दियों के मौसम में भी यहां के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ता है। हालांकि सर्दी में सुबह में यहां का मौसम काफी खुशनुमा होता है। इतनी अधिक ऊंचाई पर होने के चलते यहां पर कभी बादल नहीं बरसते। इसका मुख्य कारण है कि यह गांव बादलों से भी ऊंचाई पर स्थित है।
अल-बोहरा समुदाय का गढ़ है ‘अल-हुतैब’
इस अनोखी विशेषता के साथ ही अब ये गांव अपनी प्राचीनता और आधुनिक वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है। इस गांव में अल-बोहरा (अल-मुकरमा) समुदाय के लोग रहते हैं, जिन्हें यमनी समुदाय भी कहा जाता है। पहाड़ियों पर बसा ये गांव अपनी खूबसूरती के कारण पर्यटकों को भी खूब लुभाता है।
- 90 टन LPG गैस गायब: 6 कैप्सूल खाली, 1.5 करोड़ का घोटाला; मालिक समेत कई पर केस… - May 3, 2026
- छत्तीसगढ़ के 132 केंद्रों पर हुई छात्रवृत्ति परीक्षा, 28,570 परीक्षार्थियों ने लिया हिस्सा… - May 3, 2026
- दक्षिण छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान की चेतावनी, 60 -80 किलोमीटर की गति से हवा चलने की संभावना… - May 3, 2026
