रायपुर: टिकरापारा पुलिस ने ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के नाम पर साढ़े 58 लाख की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल एक अन्य ठग की पुलिस पतासाजी कर रही है।

ठग और उसके साथी ने दुर्ग के एक इंजीनियर के साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस के मुताबिक ठगी करने के आरोप में पचपेड़ीनाका निवासी देव सिन्हा उर्फ वकील को गिरफ्तार किया गया है, जबकि घटना में शामिल सूरज विश्वकर्मा फरार है। उसके खिलाफ दुर्ग के पेशे से इंजीनियर अनिल कुमार बंछोर ने ठगी करने की शिकायत दर्ज कराई है। अनिल ने पुलिस को बताया कि देव तथा उसके साथी सूरज ने उसे ठगी का शिकार बनाया है। अनिल को दोनों ने कोरिया में उसे एक हजार ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का टेंडर दिलाने का झांसा देकर पहले अनुबंध राशि 18 लाख 50 हजार रुपए लिए। काम पूरा होने के बाद 40 लाख रुपए देने के नाम पर गुमराह कर रहे हैं।
दूसरे राज्यों में भी ठगी
देव तथा उसके साथी पर आरोप है कि इन दोनों ने महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा तथा मध्यप्रदेश के कई लोगों को टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया है। देव ने अपने साथी से मिलकर लोगों को झांसे में लेने के लिए देवपुरी में एक दफ्तर भी खोला था। जहां वे लोगों को बुलाकर टेंडर तथा अन्य कार्य दिलाने के बहाने ठगी का शिकार बनाते थे।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
