छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी है। उसे शक था कि लड़की किसी और से बात करती है, वह किसी और से मिलती भी है। जिसके चलते पहले प्रेमी ने प्रेमिका से विवाद किया। फिर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। बाद में खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा का बापू नगर निवासी यश खुसरैल(19) से प्रेम प्रसंग था। दोनों काफी बातें किया करते थे। लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मगर कुछ समय पहले से यश नाबालिग पर शक करने लगा था। वह लड़की पर चरित्र शंका करता था। इस बात को लेकर वह उससे कई बार झगड़ा भी कर चुका था।
बताया गया कि शनिवार शाम को दोनों किसी का जन्मदिन मनाने निकले थे। इसी दौरान यश उस लड़की को सिलपहरी स्थित हरदी रोड के राधे इंडस्ट्रीज के आस-पास ले गया था। वहां उसने पहले तो लड़की से विवाद किया। फिर उसका गला भी दबाया। इसके बाद पत्थर से सिर कुचलकर लड़की की हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़कर वहां से निकल गया।
आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए थे।
कहा गया है कि घटना के बाद यश वहां पर कुछ देर तक घूमता भी रहा था। रातभर लड़की का शव वहीं पड़ा रहा। उधर, जब लड़की रात तक घर नहीं पहुंची, तब उसके परिजन भी उसकी तलाश कर रहे थे। मगर लड़की का कुछ पता ही नहीं चला।
वहीं अगले दिन रविवार सुबह को युवक तोरवा थाने पहुंच गया और सरेंडर कर उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। चूंकि मामला सिरगिट्टी इलाके का था। इसलिए तोरवा पुलिस ने युवक को सिरगिट्टी पुलिस के हवाले कर दिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में ही आरोपी ने पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि युवक 12वीं की पढ़ाई के बाद से घर पर ही रहता था। वह कुछ काम नहीं करता था।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

