नईदिल्ली। नए साल यानी 2023 आने में अब कुछ ही दिन बचे हुए है। ऐसे में केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। जानकारी के अनुसार सरकार अपने कर्मचारियों को फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा ऐलान कर सकती है। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि कर्मचारियों को 18 महीने के बकाया डीए को लेकर भी फैसला ले सकती है।

जानकारी के अनुसार, सरकारी कर्मचारी पिछले कुछ समय से बकाया राशि की मांग कर रहे है। अब सरकार ने साल 2023 में कर्मचारियों को खुशखबरी दे सकती है। हालंकि इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन सरकार और संबंधित विभागों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है। इससे कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही इसक फैसला ले सकती है।
अगर सरकार कर्मचारियों की इन दोनों मांगों पर कोई फैसला लेती है, तो यह केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डबल खुशी होगी। फिटमेंट फैक्टर का केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में महत्वपूर्ण रोल होता है। ये कर्मचारी के भत्तों के अलावा उनकी बेसिक सैलरी और फिटमेंट फैक्टर आधार पर तय किया जाता है। फिलहाल, यह 2016 से 2.57 गुना दिया जा रहा है, लेकिन केंद्रीय कर्मी इसे बढ़ाकर 3.68 गुना किए जाने की मांग कर रहे हैं।
- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
