सारंगढ़: शांत फ़िज़ा मे कुछ असामजिक लोग ना जाने क्यों ज़हर घोलने का काम कर रहे हैँ। अब पुलिस विभाग को शराब सट्टे से आगे बढ़कर अपराधिक तत्वों पर भी नकेल कसने का समय आ गया है, वरना वो दिन भी दूर नही जब आम जनता सड़क पर अकेले घूमने पर भी आशांकित रहेगी। बंधापाली मे लूट पात कर हत्या की कोशिस करने वाले पर अभी भी पुलिस के हाथ कोई अपराधी हाथ आया नही की अब सारंगढ़ विकासखंड़ कें ग्राम भड़ीसार निवासी सुरेन्द्र चौहान पिता त्रिलोचन चौहान 22 वर्ष को कल तीन अज्ञात लोगो ने पठारीपाली और भड़ीसार के बीच स्थित बरहा मंदिर के पास जमकर मारपीट किया तथा पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। पुलिस थाना केड़ार में प्रार्थी सुरेन्द्र चौहान की शिकायत पर अज्ञात आरोपियो के खिलाफ भादवि 294, 323, 324, 34, 341, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। सुरेन्द्र ने बताया उनको अज्ञात नकाबपोश धमकी दे रहे थे कि ज्योति से रिश्ता बनाओ मना करने पर नही मान रहे हो यह बोलकर जमकर मारपीट किये है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ विकासखंड़ के भड़ीसार निवासी सुरेन्द्र चौहान पिता त्रिलोचन चौहान आज दिनांक 10.12.2022 को सारंगढ गया था सारंगढ से करीब 02 बजे लौटकर घर जा रहा था कि पठारीपाली एवं भडीसार के बीच बरहापाठ मंदिर के पास एक मोटर सायकल में 03 लोग सवार थे जिसमे से एक हेलमेट पहना था तथा शेष दोनो मुंह में गमछा बांधा था वे सुरेन्द्र के मोटर सायकल के सामने आकर उसे रोका और गंदी गंदी गाली देते हुये अपने साथ ले जाने लगे और जमकर मारपीट किया तथा सुरेन्द्र के ऊपर पेट्रोल छिडक दिये। सुरेन्द्र ने बताया कि मारपीट कर छोड दिये और धमकी दिया कि बार बार मना करने पर भी ज्योति से शादी करना चाहते हो दोबारा ऐसे गलती करोगे तो तुम्हे जान से मार देगे। इस मारपीट की घटना से आहत सुरेन्द्र ने पूरी जानकारी अपने घरवालो को दिया तथा केड़ार थाना मे आकर पूरी घटना की शिकायत किया। जिस पर केड़ार पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपियो के खिलाफ भादवि 294, 323, 324, 34, 341, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
