बिग ब्रेकिंग: सारंगढ़ मे बाइक सवार युवक पर बदमाशों ने किया चाक़ू से जानलेवा हमला… सिर, सीना, पीठ पर चाकू से किया गया ताबड़तोड़ वार.. मोबाइल, पर्स लूट कर जान से मारने की कोशिस, पीछे से आ रहे बाइक सवार ने पहुंचाया हॉस्पिटल……
जगन्नाथ बैरागी
सारंगढ़: सुरक्षित सारंगढ़ के संकल्प रखने वाले एसपी राजेश कुकरेजा और रियल दबंग टी आई विजय चौधरी के सारंगढ़ मे एक तरफ अवैध शराब, जुआ सट्टा पर अंकुश लग गया गया। आज जहाँ बच्चे, महिला और बुजुर्ग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैँ वहीं कुछ बदमाशों की हरकत ने आम पब्लिक के साथ पुलिस महकमे मे भी हड़कंप मचा दिया है।
आज दिनांक 05-12-2022 को रात लगभग 08 .30 के आसपास रायगढ़ टाईम्स को फोन के माध्यम से सूचना मिली की बंधापाली और बघनपुर के मध्य 4 से 5 नकाबपोशों ने ग्राम गोड़ा के एक युवक से पर्स ,मोबाइल लूटने के पश्चात युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया है और युवक को स्थानीय आर एस एम हॉस्पिटल लाया गया है। सूचना पाते ही मीडिया द्वारा तत्काल सारंगढ़ थाना प्रभारी को सूचना दी गई और थाना प्रभारी श्री विजय चौधरी के निर्देश पर बंधापाली स्थित आर एस एम हॉस्पिटल जाकर मामले की सच्चाई जानी गयी, जहाँ सूचना कर्ता की बात सच साबित हुई। युवक के सिर गर्दन और पीठ पर चाक़ू के निशान मौजूद थे।

पीड़ित के बयान के अनुसार –
पीड़ित ने बताया की उसका नाम वृन्दावन राणा है जो की सारंगढ़ के गोड़ा का निवासी है। वृन्दावन राणा बरमकेला के शराब भट्ठी मे कार्यरत है, आज जल्दी छुट्टी होबे के कारण शराब भट्टी बरमकेला से अपने घर गोड़ा जा रहा था। बरमकेला से गोड़ा जाते वक्त बंधापाली और बघनपुर के मध्य एक व्यक्ति ने बाइक रोककर लिफ्ट मांगी, लेकिन नकाबपोश होने के कारण उसने बाइक नही रोका। तभी एक साथ 4- 5 लोग बाइक को धक्का देकर उसे गिरा दिए और पर्स बाइक को छीनने लगे, डर से वृन्दावन खेत की तरफ भागने की कोशिस किया लेकिन सभी ने मिलकर चाकू से पीठ, सिर और गर्दन मे ताबड़तोड़ वार कर जान से मारने की कोशिस करने लगे।जैसे ही गर्दन के पास चाकू रखकर मारने का प्रयास कर रहे थे तभी एक बाइक आते देख युवक को उसी हालत मे छोड़कर भागने लगे। युवक ने सवार सवार को अपनी आपबीती सुनाई जिसे सुनकर बाइक सवार ने पीड़ित के परिजनों को फोन के माध्यम से सूचना दी। तत्पश्चात बंधापाली स्थित आर एस एम हॉस्पिटल लाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के पश्चात डॉक्टर ने युवक की गंभीरता को देखते हुवे शासकीय अस्पताल सारंगढ़ रेफर किया। युवक को 112 की मदद से तत्काल सारंगढ़ ले जाया गया जहाँ डॉक्टरी मुलायजा करके आगे की कार्यवाही विधिवत की जाएगी।

घटना से ग्रामीणों मे दहशत –
बेहिचक आधी रात को भी सुरक्षित समझे जाने वाली सारंगढ़ मे लूट पाट के साथ जानलेवा हमले की जानकारी मिलते ही बंधापाली और आस पास के गाँव मे दहशत का महौल व्याप्त हो गया है। इस घटना से अब ग्रामीण सड़को पर भी अंजान भय से ग्रसित होंगे, ऐसे मे एसपी राजेश कुकरेजा और सारंगढ़ पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह रहेगी की किसी भी हाल मे बदमाशों को पकडकर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए ताकी जनता के मन मे भय समाप्त होकर सुरक्षा की भावना पुनः जागृत हो सके।

- नाश्ते में ऐसे बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट आलू का पराठा, स्वाद ऐसा कि हर बाइट में कहेंगे वाह! - March 5, 2026
- रंग पंचमी को कहां-कहां खेली जाती है होली, जो होती है रंगों के उत्सव की आखिरी तिथि… - March 5, 2026
- स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों से कराई मजदूरी, अब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मांगा जवाब… - March 5, 2026
