उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से आए दिन महिलाओं से छेड़खानी और दुष्कर्म की वारदातें सामने आ रही हैं। ताजा मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र का है। यहां एक गांव में युवक ने 10 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार करने की कोशिश की।

बच्ची की मां ने जब यह सब देख लिया तो आरोपी ने उन्हें किसी से भी इस घटना के संबंध में न बताने के लिए भी धमकाया। उसने कहा कि यदि किसी को भी इस बारे में बताया को वे उन्हें जान से मार डालेगा। फिर युवक वहां से भाग निकला।
मासूम की मां उसे लेकर घर पहुंची और परिवार वालों को पूरी बात बताई। इसके बाद वे लोग थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि 1 दिसंबर को गांव में विवाह का कार्यक्रम था। उनका परिवार भी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। बच्चे नाच-गाने में मस्त थे। उनकी बेटी भी बच्चों के साथ नाच रही थी। वहां गांव का युवक मुकेश भी मौजूद था। उसने उनकी बेटी को किसी बहाने से अपने पास बुलाया। बच्ची युवक को पहले से जानती थी, इसलिए वो भी उसके पास चली गई। फिर युवक ने उसका मुंह दबाया और सबकी निगाहों से बचते हुए बच्ची को तालाब के पास ले गया। वहां बच्ची के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची चीखने लगी, मगर शादी में DJ इतनी जोर से बज रहा था कि किसी को भी उसकी पुकार सुनाई नहीं दी।
वहीं, जब बच्ची की मां ने देखा कि उनकी बेटी बाकी बच्चों के साथ नहीं है, तो वे उसे तलाश करने लगीं। बच्ची को ढूंढते-ढूंढते वह तालाब के पास पहुंची तो देखा कि युवक उनकी बेटी के साथ गंदी हरकत कर रहा है। उन्होंने फ़ौरन आरोपी के चंगुल से बच्ची को छुड़ाया। युवक यह सब देखकर हड़बड़ा गया और मां-बेटी को धमकाते हुए वहां से भाग निकला। मामले में ASP समर बहादुर ने बताया है कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे अरेस्ट कर लिया जाएगा।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
