अंबिकापुर। बीती रात SNCU में 4 बच्चों की मौत होने की खबर है, इस मामले में प्रबंधन ने दावा किया है कि वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की सप्लाई चालू थी, बिजली कटने से बच्चों की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने मामले की जानकारी ली है। वहीं जिले के कलेक्टर, डीन, CMHO, SP भी मामले की जानकारी ले रहे हैं। SNCU में पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद है।

इसके पहले खबर आयी थी कि SNCU के बैकअप में भी आई तकनीकी खराबी के कारण बच्चे की मौत हुई है। मेडिकल कालेज के SNCU में करीब 20 मिनट तक बिजली कटी थी। बिजली कटने के वक्त करीब 40 से ज्यादा नवजात बच्चे एडमिट थे। इस मामले में प्रबंधन बिजली कटने के कारण बच्चे की मौत से इंकार कर रहा है। बता दें कि SNCU में गंभीर नवजात बच्चों का इलाज होता है।
ताजा खबर के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि जनरेटर चालू हुआ या नहीं यह जांच का विषय है।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
