सारंगढ़ भाजपा मंडल बिलाईगढ़ द्वारा नगर पंचायत बिलाईगढ इंद्रा मार्केट के पास जनहित के 5 सूत्रीय मांगो को लेकर दिनांक 28 नवंबर से इंदिरा मार्केट में अनिश्चित कालीन धरना जारी है, जिसको नगर वासियों द्वारा भरपूर जन समर्थन मिल रहा है दिखे कया है भाजपा के 5 सूत्रीय मांग दिनेश शर्मा घर से बंगला भाटा पुलिया तक गौरव पथ निर्माण कार्य अनुमानित लागत 2 करोड़ शीघ्र ही प्रारंभ किया जाए। बिलाईगढ़ जलावर्धन योजना अनुमानित लागत 20 करोड़ रुपए को जशीजत्र पूर्ण कराकर प्रत्येक नगरवासी के घर तक शुद्ध पेयजल मुहैया कराई जाए, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्व समाज मांगलिक भवन निर्माण कार्य अनुमानित लागत 75 लाख रुपए शीघ्र प्रारंभ किया जाए, नगर में पशुओं के रख रखाव हेतु गौठान निर्माण कार्य शीघ्र कराई जाए, बिलाईगढ़ में प्रतीक्षा बस स्टैंड का निर्माण कार्य शीघ्र कराई जावे आदि मांगों के साथ भाजपा मंडल बिलाईगढ़ द्वारा लगातार 6वे दिन भी धरना स्थल पर आंदोलन जारी है । विदित हो इस धरना प्रदर्शन में आज दीनानाथ खुटे प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा ,रामनारायण देवांगन जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा , दीपेंद्र जाटबर राधा राकेश, सियाराम कहार , धनेश साहू मंडल अध्यक्ष ने धरना स्थल को संबोधित किया आज धरना स्थल में प्रमुख रूप से गनेशी राकश टीकाराम जायसवाल, नरेश देवांगन , दीपक सिंघानिया, शर्मा ,दिलीप दुबे , सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नगरवासी उपस्थित थे।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
