जौनपुर; उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक गांव में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक बच्ची गांव में बारात देखने गई थी,इस दौरान बालिका के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया.

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच में जुट गई है.
जानिए क्या है पूरा मामला
आप को बात दें जानकारी के अनुसार मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव मे बारात आई थी. गांव की ही एक आठ साल की बच्ची भी बारात देखने गई थी. देर रात तक बालिका अपने घर नही पहुंची तो घर वालों की चिंता हुई. परिजनों ने काफी देर तक इंतजार किया, उसके बाद जब वह नहीं आई तो परिजन खोजबीन करते रहे लेकिन वह नहीं मिली. सुबह बालिका बेहोशी की हालत में एक खेत मे मिली तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई.
बालिका के साथ किसी ने दुष्कर्म किया था. वह खून से लथपथ थी. गांव के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गये. परिजनों ने जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची. कुछ देर बाद सीओ अतर सिंह व थानाध्यक्ष रमेश यादव मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के सम्बंध मे लोगों से जानकारी ली. पुलिस ने बालिका को मेडिकल परिक्षण के लिए जौनपुर भेज दिया है. परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
सीओ मछलीशहर अतर सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर बालिका के परिजनों से जानकारी ली और तुरन्त कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया. मामले की छानबीन की जा रही है, फिलहाल इस वारदात को लेकर गांव में काफी आक्रोश है. मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है.
- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

