बिहार के गोपालगंज में मां की डांट से आहत होकर गुड्डू नाम के युवक ने टीबी की 24 टैबलेट खा ली। और बेहोश हो गया, जिसके बाद आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है।

हाई पावर की दवाई खाने से गुड्डू की तबीयत बिगड़ गई थी।
घटना गोपालगंज के जदंगलिया मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि गुड्डू को ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी, उसने अपने मोबाइल को गुस्से में आकर तोड़ दिया था। अपना मोबाइल तोड़ने के बाद अपनी बहन के मोबाइल पर गेम खेलना शुरू कर देता था। जिसका विरोध करने पर बहन के साथ मारपीट करने लगता था, शनिवार को गुड्डू की बहन ने मां से शिकायत कर दी। जिसके बाद गुड्डू को उसकी मां ने कड़ी फटकार लगाई और मोबाइल छिन लिया, और फिर इसी बात से नाराज होकर युवक ने घर में रखी टीबी की 24 गोलियां खा ली। टीबी की गोली खाते ही उसकी हालत बिगड़ गयी, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
ऑनलाइन गेम की लत से बच्चों को बचाएं
घटना के बाद सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सनाउल मुस्तफा ने कहा कि मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलना खतरनाक होता जा रहा है। हाल के दिनों में इस तरह के केस सदर अस्पताल में आ रहे हैं, ऐसे में डॉक्टर ने अभिभावकों से अपने बच्चों को मोबाइल गेम से दूर रखने की अपील की है। खासतौर से बच्चों में मोबाइल की लत बड़ी समस्या बनती जा रही है, जिसके चलते बच्चे आक्रामक और चिड़चिड़े होते जा रहे हैं।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
