चारागाहों में नेपियर घास लगाने का कार्य जल्द करें पूरा–कलेक्टर भीम सिंह

IMG-20210730-WA0033.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

रायगढ़, कलेक्टर भीम सिंह ने चारागाह विकास के संबंध में पशुधन विकास विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आज नगर निगम के न्यू ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में ली। उन्होंने कहा कि गौठानों के चारागाह में अधिक से अधिक नेपियर लगवाया जाए। जहां भी सिंचाई सुविधा उपलब्ध है वहां शत-प्रतिशत नेपियर लगाए। आगामी दिनों में अतिरिक्त रूट्स उपलब्ध हो जायेंगे उन्हें चारागाह में लगाया जाए। यह शासन की महत्वपूर्ण योजना है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में विकासखण्डवार गौठान एवं चारागाह पर विस्तृत चर्चा की। विकासखण्डों में नेपियर की कम रकबे में प्लांटेशन से नाराजगी जताते हुये आगामी दिनों में पर्याप्त रूट्स खरीदी कर चारागाह में लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जहां फेसिंग व सिंचाई सुविधा उपलब्ध है वहां शत-प्रतिशत नेपियर लगाने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जब तक एक चारागाह में प्लांटेशन कार्य पूर्ण नहीं होता तब तक दूसरे चारागाह में कार्य प्रारंभ ना किया जाए। उन्होंने चारागाह विकास के लिए विकासखण्ड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। जिस पर उस विकासखण्ड में चारागाह विकास की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागों को एनजीजीबी के साथ मिलकर कार्य करने को कहा।
बैठक के दौरान उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र के स्टॉफ को विकासखण्ड स्तर में जाकर गौठान समितियों को टे्रनिंग देने के लिए कहा। इसी तरह कलेक्टर श्री सिंह ने सारंगढ़, घरघोड़ा, बरमकेला, तमनार, धरमजयगढ़, खरसिया, लैलूंगा, रायगढ़, पुसौर आदि ब्लाक में चारागाह की चर्चा करते हुए पुसौर एवं रायगढ़ में चारागाह में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सीईओ की सराहना की। जिला पंचायत सीईओ डॉ.रवि मित्तल ने कहा कि गोठान समिति, पशु चिकित्सा अधिकारी एवं सीईओ सभी अपनी सामंजस्य बनाकर कार्य करें। कलेक्टर श्री सिंह ने गोठानों में पशुओं की उपस्थिति की जानकारी लेते हुये बरमकेला एवं रायगढ़ में पशुओं की कम उपस्थिति पर गौठानों में पशुओं को बढ़ाने के साथ चरवाहे को नियमित रूप से राशि देने के निर्देश दिए। सभी सीईओ को निर्देशित किया कि चारागाह में सिंचाई की समुचित व्यवस्था करें। समिति द्वारा चारागाह में खिलाये जा रहे चारे एवं विक्रय का रिकार्ड रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने वर्तमान में लगभग 121 एकड़ रिक्त स्थानों में अगले एक सप्ताह में नेपियर रूट्स उपलब्ध कराने के साथ विभाग को लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने रूट्स लगाने के कार्य को जल्द खत्म करने के निर्देश दिए। उन्होंने चारागाहों के लिए चिन्हांकित भूमि पर अतिक्रमण हो तो उसे तत्काल हटाने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। उन्होंने कहा कि जिले में जितने सक्रिय गौठान है उतने चारागाह विकसित करने है।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ.रवि मित्तल, उप संचालक पशुपालन डॉ.आर.एच.पाण्डेय, सभी विकासखण्डों के जनपद सीईओ, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग के कर्मचारी एवं केवीके कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts