सारंगढ़। बरमकेला अंचल में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। सरकारी शराब दुकान में लूट की काशिश करने के बाद अब दिनदहाड़े 11 बजे घर घुसकर 46 हजार रूपये के जेवरो पर हाथ साफ करने का मामला प्रकाश में आया है। बरमकेला पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हेमन्त कुमार अग्रवाल पिता स्व. बनवारीलाल अग्रवाल, उप्र 54 वर्ष ने बताया कि वह बरमकेला विकासखण्ड के ग्राम बिलाइंगढ (ब) का रहने बाला है तथा खेती किसानी का काम करता है। दिनाक 22/11/2022 को सुबह 09 बजे हेमत और अपनी पत्रि आशा अग्रवाल के साथ अपने घरेलू काम से रायगढ़ गये थे। गांव के उनके दुकान में उसका पुत्र विशाल था, करीब दोपहर सवा 12 बजे उसका पुत्र विशाल अग्रवाल फोन करके बताया की उनके घर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है तब हेमंत और उसकी पत्नि वापस घर आये और देखे तो अलमारी से मंगलसूत्र 01 नग बजन 15 ग्राम, पेडलसेट 01 नग वजन 4 ग्राम, अगुठी 01 नग वजन 4 ग्राम कुल खजन 23 ग्राम सोना एवं 13500/रूपये नगदी कल जुमला रकम 46,000 रूपये को अज्ञात चोर चारी करके ले गया है। हेमंत ने बताया कि बिलाईग (ब) में पुरा स्कूल चोक के फास किराना की दुकान है जिसमे उसका एक मात्र पुत्र विशाल अग्रवाल उम्र 23 वर्ष दुकान खोलकर बैठा की, विशाल अग्रवाल करीबन 11 बजे घर गया था उस समय सभी सुरक्षित था विशाल अग्रवाल पुनः 12 बजे भोजन करने घर गया तब देखा कि घर के अलमारी खुला हुआ था और अलमारी रखा सामान बिखरा पड़ा था जिसे देखने के बाद विशाल द्वारा अपने पिता हेमन्त अग्रवाल को फोन पर घटना की जानकारी दी गई। जिसे सुनकर आवेदक हेमन्त अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ तत्काल घर आ गया और देर कि अलमारी से साने का गहना और अलमारी में रखा नगदी रूपया गायब है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 380 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचन में लिया गया।
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
