उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट ब्लॉक से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें दो नाबालिग बच्चियों को एक बंद कमरे में बेरहमी से पीटा और गालियाँ दी जा रही हैं।

वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि दोनों बच्चियां डरी-सहमी हुई हैं और ज़ोर-ज़ोर से रो रही हैं।
सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश देखने को मिला है। बागेश्वर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कपकोट थाने में केस दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, तीन आरोपी बिना नंबर प्लेट की कार में फरार होने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर भी हमला किया। हालांकि, कार के ड्राइवर योगेश गड़िया (उम्र 23) को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो खैबगाड़ का रहने वाला है। बाकी दो आरोपी — लक्की कथायत और दीपक उर्फ दक्ष फर्सवाना फरार हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ POCSO एक्ट की धारा 7/8 और BNS की धाराएं 74/115(2)/352/351(2) के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही एक और व्यक्ति तानुज गड़िया के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
