जगन्नाथ बैरागी

सारंगढ़: स्वास्थ्य सेवाएं घर-घर पहुंचाने में हमारी मितानिन बहिनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। मितानिन बहिनें शासन द्वारा संचालित की जा रही स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी गांव-गांव, घर-घर पहुंचाती हैं।समाज में मितानिनों का महत्व सर्वविदित है विशेषकर ग्रामीण अंचलों में शासन की स्वास्थ्य संबंधी लोक कल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाने में आपका महत्वपूर्ण योगदान है आपका यह परिश्रम आपके लिए आजीविका भी है और समाज की सेवा भी, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का आप जो कार्य कर रहे हैं, उसके सुखद परिणाम प्राप्त होने लगे हैं। इसी बात से प्रभावित होकर तरेकेला की लोकप्रिय सरपंच श्रीमती मोहरमती ठाकुरराम पटेल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले मास्टर ट्रेनर जशोवन्ति दीप, मदनसुंदर नायक के साथ मितानिन कविता बरिहा,सेवती यादव, सुरभि नंद, कुंती कोड़ाकू,हेमकांति सिंह, श्रिया बरेठ और ग्वालो चौहान को साडी,श्रीफल एवं पुष्पहार से सम्मानित किया।

क्या कहती हैँ सरपंच मोहरमती ठाकुरराम पटेल –

पोषण, स्वास्थ्य एवं जागरूकता के क्षेत्र में मितानिनों ने उल्लेखनीय काम किया है। वे हमारे प्रदेश का गौरव हैं।
छत्तीसगढ़ की जनता के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में हमारी मितानिन बहनों की मेहनत का बहुत बड़ा योगदान रहा है। राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो प्रगति हासिल की हैं, वह मितानिनों के प्रयास के बिना संभव नहीं होती।

- IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें टीम इंडिया में किसकी लगी लॉटरी? - September 17, 2026
- कैसे निकाला जाता है कॉकरोच का दूध, क्यों है यह हेल्दी? - September 17, 2026
- गणपति बप्पा के लिए मोदक नहीं बना पाए तो केले के हलवा का लगाएं भोग, आसान है रेसिपी… - September 17, 2026
