फिल्म, टेलीविजन और रंगमंच के वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने पुणे के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली. उन्हें तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

जहां बुधवार देर रात उनके निधन की खबर आयी. डॉक्टरों ने बताया, गोखले को कुछ दिनों पहले दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
गोखले ने कई मराठी और हिंदी फिल्मों में किया था अभिनय
विक्रम गोखले ने कई मराठी और हिंदी फिल्मों में अभिनय किया था. उनकी फिल्मों में 1990 की अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘अग्निपथ’ और 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत ‘हम दिल दे चुके सनम’ भी शामिल हैं.
26 साल की उम्र में विक्रम गोखले ने किया था डेब्यू
विक्रम गोखले ने 26 साल की उम्र में अभिनय के क्षेत्र में पहला कदम रखा था. 1971 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. उनकी पहली फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ थी, जिसका नाम था परवान.
विक्रम गोखले को 2013 में मिला था बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
विक्रम गोखले को 2013 में मराठी फिल्म, अनुमती में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था. गोखले एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे थे.
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
- IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें टीम इंडिया में किसकी लगी लॉटरी? - September 17, 2026
