नोएडा की फेस-3 थाना पुलिस ने एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
फेस-3 थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि दो सितंबर को राहुल नामक युवक ने एक किशोरी को अगवा कर लिया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अपहृत किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। कुमार ने बताया कि चिकित्सीय जांच के बाद यह बात सामने आई कि आरोपी ने किशोरी के साथ कई दिनों तक बलात्कार किया।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
- सारंगढ़:सपेरा बस्ती में शिक्षा और सुरक्षा की अलख, प्रियंका गोस्वामी ने 60 बच्चों को बांटी खुशियां… - September 14, 2026
- रेलवे लाइन का चोर निकला बाइक चोर! घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो वारदातों का खुलासा… - September 14, 2026
