आरा/बड़हरा, भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में सोमवार की देर रात प्रेमिका से मिलने गए एक युवक की लाठी डंडे से पीट- पीटकर हत्या कर दी गई।

मृतक 25 वर्षीय चंदन तिवारी शाहपुर थाना क्षेत्र के धमवल गांव निवासी शिवजी तिवारी के पुत्र थे। शरीर पर कई जगह जख्मों का निशान पाया गया है। घटना के मूल में प्रेम- प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस ने घटना में प्रेमिका रूबी, उसके पति राजू पासवान, ससुर वीर बहादुर और देवर सूचित को गिरफ्तार किया है। अभी पूछताछ चल रही है। वारदात को लेकर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल,आरा भेजा जा रहा है। घटनास्थल पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया जा रहा है।
मूल रूप से शाहपुर के धमवल गांव निवासी रूबी की शादी साल 2018 में कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव निवासी राजू पासवान के साथ हुई थी। शुरुआती जांच में यह बात आ रही कि प्रेमी चंदन तिवारी और लड़की के बीच शादी के पहले से ही प्रेम -प्रसंग चला आ रहा था। बाद में युवती की शादी हो गई थी। हालांकि,शादी के बाद भी दोनों संपर्क में रहते थे। इस दौरान सोमवार की रात भी आशिक चंदन अपने प्रेमिका से मिलने गया हुआ था। लेकिन,आशिकी की कीमत जान देकर चुकानी पड़ गई।
सोमवार की देर रात जब चंदन घर के एक कमरे में छिपा मिला था तो परिवार के सदस्यों ने रंगे हाथ धर दबोचा। इसके बाद भागने के क्रम में वह छत से गिर पड़ा। जिसके बाद वह पुनः पकड़ा गया। इसके बाद लड़की के ससुराल वालों ने बंधकर बनाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।बाद में चौकीदार की सूचना पर कृष्णागढ़ थाना प्रभारी अरविंद कुमार सोहरा गांव पहुंचे और शव को बरामद किया। साथ ही प्रेमिका समेत उसके पति, ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

