रायगढ़ । थाना प्रभारी कोतरारोड़ उपनिरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में वर्ष 2016 के एक्सीडेंट मामले में चालान हुए आरोपी अंशु सिंह परिहार पिता कुंज बिहारी परिहार उम्र करीब 29 वर्ष निवासी थाना रामपुर बहलोन, जिला सतना (मध्य प्रदेश) हाल मुकाम जिंदल कॉलोनी परसदा रायगढ़ को आज कोतरारोड़ पुलिस स्थायी वारंट के परिपालन में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

आरोपी/वारंटी अंशु परिहार के न्यायालय पेशी पर उपस्थित नहीं होने से माननीय जेएमएफसी रायगढ़ न्यायालय द्वारा आरोपी अंशु परिहार का स्थायी वारंट जारी किया गया था । वारंटी मध्यप्रदेश के सतना तथा रायगढ़ में लुकछिप कर रह रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी कोतरारोड़ द्वारा मुखबीर लगाए हुए थे । आज किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में वारंटी को देखे जाने की सूचना पर तत्काल थाना कोतरारोड़ से स्टाफ दबिश देकर वारंटी को हिरासत में लिया गया जिसे जेएमएफसी रायगढ़ के न्यायालय में पेश किया गया है । वारंटी पतासाजी, गिरफ्तारी में कोतरारोड़ थाने की सहायक उपनिरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक करुणेश राय तथा आरक्षक संजीव पटेल की प्रमुख भूमिका रही है ।
- सारंगढ़ स्थापना दिवस सूना क्यों?क्या कांग्रेस विधायकों का दंश झेल रही जिले की जनता – भरत अग्रवाल - September 17, 2026
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
