सारंगढ़: रायगढ़ टाईम्स लगातार बरमकेला जंगल मे तेंदुए की उपस्थिति संबंधित समाचार अपडेट कर रहा था। लेकिन वन विभाग की सुस्ती और अधिकारियों की लापरवाही का दंश आम आदमी लगातार झेलते आ रहा है, कई लोग इसे अफवाह समझ कर नजरअंदाज कर रहे थे, लेकिन जिन ग्रामीणों के पालतू मवेशियों को इस खूंखार ने अपना निशाना बनाया है वही सच जान और समझ पा रहे हैँ।
सारंगढ़ की विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने जब स्वयं और अपनी टीम के साथ तेंदुए को विचरण करते देखा और अपने कैमरे मे कैद किया तभी सच्चाई का पुख्ता सबूत अंचल वासियों को मिली।
सारंगढ़ बरमकेला मार्ग में पड़ने वाली घाटी में तेंदुआ स्वतंत्र रूप से विचरण करते हुए देखा गया है। 12 नवंबर की रात को 11.30 बजे सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगडे, उनके पति गनपत जांगड़े, राकेश रात्रे और पीएसओ नेतराम बरमकेला से वापस आ रहे थे उसी समय बरमकेला के घाटी में पड़ने वाला गोमर्डा अभ्यारण्य के जंगल में उनकी नजर जंगल में स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे तेंदुआ पर पड़ी। जिसका वीडियो उन्होंने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
