छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सिंघोडा पुलिस व साइबर सेल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ओडिशा से रायपुर मालवाहक में लादकर नौ लाख का पटाखा ला रहे दो आरोपितों को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार आरोपितों से 27 कार्टून में नौ लाख का पटाखा जब्त किया गया है। आरोपितों ने परिवहन व खरीदी का वैध दस्तावेज नहीं दिखाया। जिससे इन पर विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपितों से परिवहन में प्रयुक्त मालवाहक भी जब्त किया गया है।

नौ लाख के पटाखे के साथ दो गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि बरगढ़ ओडिशा के रास्ते अवैध रूप से पटाखा रायपुर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने ओडिशा छत्तीसगढ़ सीमा पर सिंघोडा थानांतर्गत रेहटीखोल के पास दबिश दी। यहां मुखबिर के बताए वाहन पहुंचने पर वाहन रोकने प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन आगे बढाकर भागने लगा। जिसे पीछा कर रोक लिया गया। वाहन की जांच में 27 कार्टून में पटाखा मिला। जिसकी कीमत नौ लाख आंकी गई है।वाहन सवार दो लोगों से पूछताछ की गई। इनसे दस्तावेज दिखाने को कहा गया, किन्तु बिल, दस्तावेज, लायसेंस कुछ भी इनके पास नहीं था। जिस पर सिंघोडा में मामला दर्ज किया गया।
- भीम ने की शिवलिंग की स्थापना तो अर्जुन ने बाण चलाकर बनाया झरना, यहां है प्रकृति और इतिहास का संगम… - April 26, 2026
- थायराइड और फैमिली हिस्ट्री: जेनेटिक रिस्क, शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके जानें डॉक्टर से - April 26, 2026
- 2 कप मूंग दाल में पनीर और पुदीना डालकर बनाएं स्वादिष्ट Moong Dal Paneer Pudina Chilla, नाश्ते के लिए है परफेक्ट रेसिपी… - April 26, 2026
