रायगढ़। दिनांक 09.11.2022 को कोतवाली टीआई निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा जूटमिल देवारपारा के अमन सोनकर उर्फ गौरव उम्र 23 साल को बालिका से छेड़खानी मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी अमन सोनकर करीब 4 माह से गिरफ्तारी के भय से क्षेत्र से फरार था जिसे आज जूटमिल क्षेत्र में देखे जाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा छापेमारी कर पकड़ा गया ।

घटना के संबंध में पीड़ित बालिका दिनांक 05.07.2022 को थाना कोतवाली में अपने परिजनों के साथ आकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था । पीड़ित बालिका महिला पुलिस अधिकारी को दिये अपने बयान में बताई कि अमन सोनकर अक्सर उसका पीछा करता था, दिनांक 05.07.2022 को स्कूल के पास अपनी सहेलियों के साथ खड़ी थी । उसी समय अमन पास आकर जबरदस्ती बात करने के लिए मोबाइल दे रहा था जिसे लेने से मना की तो हाथ बांह पकड़कर खींचने लगा जिसका विरोध कर सहेलियों के साथ आकर क्लास टीचर और घर में अपने परिजनों को बताई । फरार आरोपी अमन सोनकर उर्फ गौरव सोनकर उम्र 23 साल निवासी देवारपारा तेंदुडिपा को कोतवाली पुलिस द्वारा छेड़खानी और पोक्सो एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर आज विशेष न्यायालय रायगढ़ में रिमांड पर पेश भेजा गया है ।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
