बॉलीवुड के जाने-माने स्टार जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) इन दिनों अपनी फिल्म फोन भूत को लेकर चर्चा में बने हुए है। जैकी श्रॉफ की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई है।

लेकिन लोगों को जैकी श्रॉफ फिल्म में दिखाया गया लुक काफी पसंद आया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म में जैकी श्रॉफ के अलावा कटरीना कैफ (Katrina Kaif), ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) भी लीड रोल में नजर आ रहे है। इसी बीच जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है।
जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट
जैकी श्रॉफ की ‘बाप ऑफ ऑल फिल्म्स’ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। जैकी श्रॉफ ने इस फिल्म की स्टार कास्ट से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की है। जो फैंस को काफी पसंद आ रही है। जैकी श्रॉफ ने ‘बाप ऑफ ऑल फिल्म्स’ से अपना और बाकी स्टार्स का पहला लुक शेयर किया है। उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनके साथ-साथ सनी देओल, संजय दत्त और मिथुन चक्रवर्ती नजर आ रहे है। इस फोटो में सनी देओल का लुक एकदम अलग नजर आ रहा है। जिसे देखने के बाद लोग उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे है। जैकी श्रॉफ द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जानकारी के लिए बता दें कि देओल, संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती और जैकी श्रॉफ मूवी ‘बाप ऑफ ऑल फिल्म्स’ में साथ नजर आने वाले है। इस फिल्म में इन एक्टर्स का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा।
लोगों ने किए ये कमेंट
‘बाप ऑफ ऑल फिल्म्स’ से जुड़ी इस तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी कमेंट कर रहे है। इस तस्वीर पर ईशा देओल से लेकर सिद्धांत चतुर्वेदी तक कई स्टार्स कमेंट्स कर रहे है। फैंस इस तस्वीर को देखने के बाद काफी खुश नजर आ रहे है। फैंस को अब इस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
