प्रयागराज जनपद के हंडिया इलाके में जीटी रोड पर खड़े ट्रेलर में इनोवा कार पीछे से जा भिड़ी। चकमदा गांव स्थित एक होटल के सामने हुए इस हादसे में कार सवार एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो जबकि तीन अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है।

ये सभी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोटा से अस्थि विसर्जन के लिए आए थे। घायलों को एंबुलेंस में लाकर एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संगम स्नान के बाद वाराणसी जाते समय हो गई अनहोनी
बिलासपुर से एक परिवार के चार लोग दिवंगत रिश्तेदार का अस्थि विसर्जन करने के लिए इनोवा कार में प्रयागराज में संगम आए थे। अस्थि विसर्जन के बाद वे कार से वाराणसी के लिए रवाना हुए थे। शाम को उनकी कार नेशनल हाईवे जीटी रोड पर हंडिया के चकमदा गांव के करीब पहुंची तभी होटल के सामने ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ी। जबरदस्त टक्कर में कार सवार चारों लोग खून से लथपथ हो गए। ग्रामीणों से खबर पाकर हंडिया थाने की पुलिस वहां पहुंची।
डाक्टरों ने बताया कि एक व्यक्ति की थमी सांस
पुलिस कार में फंसे चार लोगों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य उपरदहा ले गई जहां डाक्टरों ने चेकअप कर बताया कि उनमें एक शख्स की मौत हो चुकी है। बाकी तीन लोग घायल हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना के बारे में परिवार के लोगों को सूचना दी गई। वे भी बिलासपुर से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




