बिलाईगढ़। अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ के अंतर्गत मुनि चूआ में कार्तिक अमावस्या को विशाल मेला का आयोजन बिलाईगढ़ राजा साहब ओमकारे श्वर शरण सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया है। प्राप्त समाचार के अनुसार


अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ से 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सलीहा के पास जंगल में मुनिचूआ में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया गया है जंगल के बीच में स्थित उक्त स्थल का नाम मुनिचुआ है जहां एक प्राकृतिक सुरंग है जिनमें पानी भरा रहता है और इसमें अंदर ही अंदर नरसिंहनाथ से जल प्रवाहित हो रहा है ऐसी मान्यता है सूत्रों के मुताबिक उक्त चूआ के पानी में स्नान करने से कई प्रकार की व्याधिया व बीमारियां एवं चर्मरोग स्वत: ठीक हो जाता हैं विगत 10 से 15 वर्षों के दरमियान मुनि चुआ पर्यटन केंद्र के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है जहां बन भोज के लिए कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर तीस से चालीस हजार श्रद्धालु हर साल पहुंचते हैं। तथा अन्य दिनों में भी यहां सेलानी पहुंचकर प्राकृतिक रमणीय वातावरण का आनंद लेते हुए वन भोज करते हैं यहां सात्विक एवं सादा भोजन खीर पुरी का चलन है मांस मदिरा एवं नानवेज पूर्णता प्रतिबंधित रहता है। लेकिन इस स्थल से दूरी बनाकर कई लोग अपनी तरफ से इंजाय भी करते हैं,जिससे माहौल दूषित होता है। लोगों के अनुसार मुनिचुआ के जंगल में एक विशेष प्रकार का घास पाया जाता है

जिसे भूलन बंध कहा जाता है यदि किसी का पैर इनमें धोखे से छू जाता है तो बताते हैं वह व्यक्ति रास्ता भटक जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बिलाईगढ़ राजा साहेब ओमकारेश्वर शरण सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले गुप्त गंगा एवं मुनि बाबा पौराणिक महोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है तथा इनकी व्यापक तैयारियां जोर शोर से चल रही है।

- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
