सारंगढ़: ग्राम पंचायत की तरफ से पुरी घुमने निकले यात्रीयो ने टेंगनापाली में आदर्श पेटोल पंप के पास गाड़िया को खड़ी करके आराम कर रहे थे उसी समय अज्ञात व्यक्ति आकर गाड़ी के ऊपर रखा बेग को पार कर दिया। इस संबंध मे सारंगढ़ सिटी कोतवाली मे प्रार्थी कालेश्वर कुर्रे उम्र 38 वर्ष/ जागेश्वर कुरें ने बताया कि वह ग्राम मुरकी थाना दाढी जिला बेमेतरा छ0ग0 का निवासी हूं, खेती किसानी का काम करता हूं कि दिनांक 29.10.2022 को अपने ग्राम पंचायत के तरफ से पुरी घुमने जाने के लिए दो तुफान गाड़ी से 10 12 परिवार निकले थे, पुरी से वापस आकर चन्द्राहासिनी देवी दर्शन कर दिनांक 03.11.2022 के रात करीब 01.30 बजे टेंगनापाली आदर्श पेटोल पम्प के पास गाड़ियों को खड़ा कर कुछ लोग गाड़ी में एवं कुछ लोग बाहर सो रहे थे। गाड़ियां के ऊपर सभी परिवार का बैग रखा हुआ था, सुबह करीब 05.00 बजे सोकर उठे तो गाडी के ऊपर देखा तो उसका बड़ा बेग नहीं था उसमें परिवार का पहनने वाले कपड़ा, एवं पर्स जिसमें दो एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, नकदी रकम 10000 रूपये था। जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। आदर्श पेट्रोल पम्प में लगे सीसीटीबी फुटेज को देखने पर एक नकाबपोस व्यक्ति गाड़ी से बैग को निकालते हुए दिखाई दे रहा है। सारंगढ सिटी कोतवाली मे अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 379 क॑ तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




