जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। जमीन विवाद एवं छेड़छाड़ के आरोप में विचाराधीन कैदी अनुराग सिंह के जेल में मौत होने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है। आज अखिल भारतीय क्षत्रिये महासभा ‘युवा’ द्वारा कलेक्ट्रेट पहुच कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर जेल में हुई विचाराधीन कैदी की मौत मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अनुराग सिंह जशपुर जिले के ग्राम लोदाम निवासी भागवत सिंह का पुत्र था। जो जमीन विवाद एवं छेड़ छाड़ के मामले में st, sc एक्ट के तहत काफी समय से जेल में विचारधीन कैदी था।

अनुराग सिंह की जेल में स्वास्थ्य खराब होने के कारण जिला चिकित्सालय ले जाया गया जिसकी रास्ते मे ही 20 जुलाई को मौत हो गई। मौत की घटना से क्षत्रिय समाज मे काफी रोष देखा जा रहा है। ज्ञापन में घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। अगर निष्पक्ष जांच नही होगी तो अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा पुरे प्रदेश में संविधान जलाओ आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
ज्ञापन के वक्त उपस्थित रहे जिला पदाधिकारी
संगठन के रास्ट्रीय संगठन मंत्री धनविजय सिंह, निसांत राजपुत जिला महामंत्री,राजकुमार सिंह,जिला सचिव,सुभम सिंह जी रितेश राज सिंह नगर अध्यक्ष सत्यम सिंह ,रोहन राजपुत एवम अन्य मौजुद रहे।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
